{"_id":"6588773a2768c960d107eab4","slug":"volunteers-should-have-goodwill-towards-the-nation-satish-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10625-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के प्रति सद्भावना रखें स्वयंसेवी : सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के प्रति सद्भावना रखें स्वयंसेवी : सतीश
विज्ञापन
- जेएनवी में एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी और उप प्राचार्य विनोद त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह में स्वयंसेवियों ने देश भक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस अधिकारी शैल बाला और अमित कुमार ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समारोह में स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय शिविर के अनुभव भी साझा किए। मुख्यातिथि प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी ने सभी को बधाई दी और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराते हुए कठोर परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने स्वयंसेवियों को राष्ट्र के प्रति सद्भावना रखने की सीख दी। उप प्राचार्य विनोद त्रिपाठी ने भी स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने एनएसएस का महत्व स्वयंसेवियों को बताया। इस अवसर पर सभी स्वंयसेवी और अन्य उपस्थित रहे।