फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Volunteers marched on Vijayadashami

Bilaspur News: विजयदशमी पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Tue, 24 Oct 2023 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Volunteers marched on Vijayadashami
श्री राम जैसा चरित्रवान व्यक्तित्व ही सभी समस्याओं का है हल : अनीता शर्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 98वें स्थापना दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएसएस के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने इस संचलन में भाग लिया।

बिलासपुर शहर, जुखाला और बरमाणा सहित अन्य स्थानों पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। बिलासपुर नगर के रौड़ा सेक्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहले और शस्त्र पूजन किया। इसके बाद बैंड और बिगुल की धुनों पर शहर की सड़कों पर संचलन शुरू हुआ। संचलन रौड़ा सेक्टर, गुरुद्वारा चौक, कॉलेज चौक, चेतना चौक, गांधी मार्केट होते हुए फिर रौड़ा मैदान पहुंच कर ही समाप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला भाषा अधिकारी डाॅ. अनीता शर्मा ने की, जबकि आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह नीरज मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मुख्य वक्ता नीरज ने कहा कि कांग्रेस ने स्वाधीनता की लड़ाई में काम करते हुए डाॅ. केशव राव बलीराम हेडगेवार ने यह महसूस किया कि स्वतंत्रता तो अब मिलने ही वाली है, लेकिन यह देश पुन: गुलाम न हो इस दृष्टि से देशवासियों को एक मजबूत संगठन चाहिए। इसी के चलते वर्ष 1925 में नागपुर में विजयदशमी वाले दिन आरएसएस की स्थापना हुई। वर्तमान में विश्व के अनेक देशों में आरएसएस का कार्य चल रहा है। अकेले केन्या देश में संघ की 80 शाखाएं चल रही हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि हिंदू जीवन दर्शन ही विश्व में शांति ला सकता है। भारत की संस्कृति ही पूरे विश्व को उन्नति का मार्ग दिखा सकती है। उन्होंने कहा कि श्री राम जैसा चरित्रवान व्यक्तित्व ही सभी समस्याओं का हल है। इस मौके पर कुलदीप चंदेल, आरएसएस पूर्व जिला संघ चालक इंद्र डोगरा, इंद्र ठाकुर, मनोज धीमान, सुदर्शन सांख्यान और रोशन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed