फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Volunteers made aware about cyber crime

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक

Sat, 04 Nov 2023 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Volunteers made aware about cyber crime
- स्वयंसेवियों ने स्कूल संवारा स्कूल परिसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में शनिवार को साइबर फ्रॉड और उससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। अधिवक्ता स्वतंत्र ठाकुर ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिविर में शिरकत की और स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।

स्वयंसेवियों ने तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी, योग और व्यायाम से की। अधिवक्ता स्वतंत्र ठाकुर ने कहा कि तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया के लिए आज के समय में सबसे बड़ी समस्या हैकर्स, स्कैमर्स और फ्रॉड से बचना है। ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर फ्रॉड के मामले आए दिन सुनने को मिलते हैं। जैसे नौकरी का झांसा देकर पैसे मांगना, व्हाट्सएप, फेसबुक, फोन कॉल, कई साइटों के माध्यम से लाटरी जीतना या नकली ग्राहक सेवा अधिकारी बता कर लोगों को लूटा जाता है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के दौर में विशेष कर त्योहारी दौर में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की आशंका को ध्यान में रखते बच्चों से अपील कि वह ऐसे मामलों की तत्काल सूचना कहा कि साइबर अपराध की तत्काल सूचना देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ साल से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के कारण अक्सर लोग इंटरनेट मीडिया पर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट प्रमाणित और सुरक्षित है या नहीं। इस मौके पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed