{"_id":"64fdb2c6711dcdec39091d34","slug":"volleyball-gugga-bhated-became-the-winner-in-junior-and-barmana-became-the-winner-in-senior-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5392-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : जूनियर में गुग्गा भटेड़ और सीनियर में बरमाणा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : जूनियर में गुग्गा भटेड़ और सीनियर में बरमाणा बना विजेता
विज्ञापन
-खेल भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक : चंदेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गुग्गा मेले के अवसर पर बरमाणा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर विलेज में गुग्गा भटेड़ विजेता और लगट की टीम उपविजेता रही। वहीं सीनियर इंटर विलेज प्रतियोगिता के फाइनल में बरमाणा ने नेहर हरनोड़ा को मात दी।
बरमाणा में एक माह तक चलने वाले गुग्गा मेले के शुरू होने के साथ ही खेल उत्सव को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केंद्र नालग की ओर से हर साल दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। रविवार को जिला वॉलीबाल संघ के प्रधान बंत सिंह चंदेल ने खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले के आयोजनों से जहां ग्रामीणों को मनोरंजन मिलता है, वहीं इस तरह के खेलों से बच्चों को आगे बढ़ने और कुछ सीखने की प्रेरणा भी मिलती है। खेलों को भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक भी माना जाता है। खेल हमारी प्रगति को सुनिश्चित कर जीवन में सफलता प्रदान करते हैं। युवा केंद्र के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि इन खेलों में राज्य स्तर की 10 और इंटर विलेज स्तर की 16 टीमें अपना प्रदर्शन कर रही हैं।