फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vishal Chaudhary from Baddi honored in Delhi on GST Day.

Bilaspur News: जीएसटी दिवस पर बद्दी के विशाल चौधरी दिल्ली में सम्मानित

Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vishal Chaudhary from Baddi honored in Delhi on GST Day.
दक्षिण दिल्ली के आयुक्त ने कोमेंडशन अवार्ड से किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। देश में पहली जुलाई को नौवां राष्ट्रीय जीएसटी दिवस पर बद्दी के आईआरएस विशाल चौधरी को सम्मानित किया गया। 1 जुलाई 2017 को लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर'' (जीएसटी) की ऐतिहासिक उपलब्धि और एक राष्ट्र, एक कर के दृष्टिकोण को याद करने के लिए मनाया जाता है। जीएसटी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बद्दी के आईआरएस विशाल चौधरी को विभाग में पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से बेहतर सेवा करने पर दक्षिण दिल्ली के आयुक्त दिनेश कुमार ने कमेंडेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विशाल चौधरी वर्तमान में दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवं नारकोटिक्स विभाग में उपायुक्त के पद पर कार्यरत है। यह सम्मान सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत की भावना को साकार करने पर कर्तव्य के प्रति अनुकरणीय निष्ठा, उत्कृष्ट व्यावसायिकता एवं विशिष्ट सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। जिसने सुदृढ़ एवं जन-केंद्रित कर व्यवस्था को आगे बढ़ाने और सत्यनिष्ठा, उत्कृष्टता एवं लोक सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस सम्मान को पाकर विशाल चौधरी ने अपनी पंचायत गुल्लरवाला बद्दी व प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed