फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers protest against proposed garbage plant in Padgal village

Bilaspur News: पड़गल गांव में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र का ग्रामीणों ने जताया विरोध

Fri, 09 Feb 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against proposed garbage plant in Padgal village
-ग्रामीणों ने इसके विरोध में एडीसी के माध्यम से डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-बोले, गांव की जगह एकांत स्थान पर लगाया जाए संयंत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत नौणी के पड़गल गांव में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी के चलते शुक्रवार को लोगों ने जिला प्रशासन को इसके संबंध में ज्ञापन सौंपा। मांग की कि इस कूड़ा संयंत्र को किसी एकांत स्थान पर स्थापित किया जाए। ताकि पड़गल गांव के लोगों को इससे कोई परेशानी न हो।

बताते चलें कि बिलासपुर शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत नौणी के पड़गल गांव में कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए प्रशासन द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अब इसके विरोध में पड़गल गांव के लोग एकजुट हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि अगर कूड़ा संयंत्र को इसी गांव में लगाया तो इसके विरोध में कड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि कूड़ा संयंत्र को किसी एकांत स्थान पर लगाया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त को सौंपा। इस अवसर पर प्रीतम, देशराज, विनोद, राजेश कुमार, पवन शर्मा, सलीम, अशरफ मुहम्मद, प्रवीण, कनक देवी, निक्का राम, अशोक कुमार, कश्मीर चंदेल सहित अन्य ने कहा कि उन्हें ग्राम पंचायत नौणी के पड़गल गांव में फोरलेन के किनारे कूड़ा संयंत्र लगाने की जानकारी मिली। इसके आधार पर ग्राम पंचायत ने वन अधिकार समिति के प्रधान व लोगों को गुमराह किया है। यह भूमि वन भूमि है। इसकी एनओसी वन अधिकार समिति द्वारा जानी थी। लोगों से वहां पर केंद्रीय विद्यालय व पावर प्लांट की स्थापना के नाम पर वन अधिकार संबंधी हस्ताक्षर करवाए गए थे। उसमें कूड़ा संयंत्र का जिक्र नहीं किया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि जहां पर कूड़ा संयंत्र लगाया जाना है, वहां से कूडा संयंत्र दो किलो मीटर दूर है। वहीं, सौ मीटर की दूरी पर माता भौणा वाली का प्रसिद्ध मंदिर है, जो लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। इस स्थान पर कूड़े-कचरे को एकत्रित नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से कूडा संयंत्र को किसी एकांत स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed