{"_id":"622b9bee8751f7489065cbc2","slug":"villagers-of-dadval-village-stages-protest-outside-jal-shakti-deptt-for-non-supply-of-water-for-a-week-bilaspur-news-sml402293279","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सप्ताह से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे डढवाल के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सप्ताह से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे डढवाल के ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। गर्मियां शुरू होते ही जल शक्ति उपमंडल स्वारघाट में पीने के पानी का संकट गहराने लगा है। डेढ़ सप्ताह से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे गांव डडवाल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जलशक्ति विभाग उपमंडल कार्यालय स्वारघाट के बाहर प्रदर्शन किया और विभाग को शिकायतपत्र सौंपा।
जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाले गांव डडवाल के करीब 15 परिवारों को डेढ़ सप्ताह से पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों में तारा देवी, किरणबाला, कमलेश, सुभाष चंद आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के कर्मचारियों को पानी की किल्लत बारे अवगत करवाया। लेकिन फिर भी कोई करवाई नहीं हुई है।
बताया कि उपरोक्त परिवारों को पानी की सप्लाई के लिए गांव में एक सरकारी बोर किया है। कुछ सप्ताह पहले इस बोर की मोटर खराब हो गई थी। विभाग ने इस मोटर को ठीक करवा दिया था और जब विभाग के कर्मचारी इस मोटर को बोर पर लगाने लगे तो कुछ लोगों ने मोटर को नहीं रखने दिया। इस वजह से उपरोक्त परिवारों को पिछले डेढ़ सप्ताह से पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने शिकायत में कहा है कि वह सभी गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और वह पैसे देकर पानी का टैंकर भी नहीं मंगवा सकते हैं। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से किसी अन्य स्रोत से शीघ्र अति शीघ्र पानी की आपूर्ति करने की गुहार लगाई है।