फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers gave grand welcome to National Games bronze medalist Sonika

Bilaspur News: ग्रामीणों ने राष्ट्रीय खेलों की कांस्य पदक विजेता सोनिका किया भव्य स्वागत

Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers gave grand welcome to National Games bronze medalist Sonika
बिलासपुर के सोलग जुरासी में पहलवान सोनिका ठाकुर का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
-लोगों ने गांव पहुंचने पर बेटी का ढोल नगाड़ों से किया स्वागत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 68 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान सोनिका ठाकुर का उनके गांव सोलग जुरासी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
कल्याण युवक मंडल और राम क्लब सोलग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सोनिका ठाकुर और उनके कोच विवेक ठाकुर को सम्मानित किया गया। कल्याण युवक मंडल के प्रधान नरेश ठाकुर ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है कि यहां की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि सोनिका ने राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक की पहलवान लीना को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सोनिका और कड़ी मेहनत कर स्वर्ण पदक भी जीत सकती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर युवक मंडल ने स्थानीय बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने की जरूरत पर जोर दिया। नरेश ठाकुर ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और युवा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहते हैं। समारोह में ग्रामीणों ने सोनिका ठाकुर की इस उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed