फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers gave four bighas of land for road construction

Bilaspur News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने दी चार बीघा भूमि

Wed, 23 Jul 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers gave four bighas of land for road construction
तहसील कार्यालय श्री नयना देवी जी में कटीरड़ और धरा गांव के लोग भूमि देने के लिए पहुंचे। संवाद
तहसीलदार ने ग्रामीणों की पहल को सराहा
विज्ञापन

कटीरड़, धरा गांव में लोग कर रहे सड़क की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के गांव कटीरड़ और धरा के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को चार बीघा से ज्यादा भूमि प्रदान की। तहसीलदार ने लोगों की सराहना की। अब लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू करेगा।

कटीरड़ और धरा गांव के लोग लंबे समय से गांव के लिए सड़क की मांग करते आ रहे हैं। जहां से सड़क निकालनी है वहां लोगों की मलकियत भूमि है। ग्रामीणों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि सड़क निकालने के लिए वह वह अपनी भूमि को विभाग को देंगे। बुधवार को ग्रामीण तहसीलदार संजीव प्रभाकर के पास पहुंचे और भूमि को विभाग के नाम करने की प्रक्रिया को पूरा किया। अब यह भूमि लोक निर्माण विभाग के नाम हो गई है। तहसीलदार संजीव प्रभाकर ने लोगों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को पूरा करने के लिए लोगों का सहयोग सर्वोपरि है। यदि लोग चाहे तो हर प्रकार का विकास कार्य संभव है। कटीरड़ और धरा गांव के लोगों ने इसका बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने श्री नयना देवी जी की जनता से आह्वान किया कि विकास कार्यों के लिए सहयोग करें। बताया कि अब लोक निर्माण विभाग इस सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed