{"_id":"67bb24afdbe824fa4b0f7c16","slug":"villagers-expressed-anger-over-the-dilapidated-road-of-saloa-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132608-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सलोआ स्कूल की खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सलोआ स्कूल की खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष
Sun, 23 Feb 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी की सलोआ पंचायत के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोगों व बच्चों को संबोधित करते वक
-सरकार से किया आग्रह स्कूल को नहीं किया जाए बंद
-एक पहल संस्था के साथ की अहम बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोआ में सड़क समस्या को लेकर एक पहल संस्था ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान स्कूल तक जाने वाली सड़क की खस्ता हालत को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सलोआ स्कूल अब सरकार के मापदंडों में आने से बंद होने के कगार पर है। यह स्कूल उन चार हेरिटेज स्कूलों में से एक है, जो 1929 में स्थापित हुए थे। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यहां की सड़क की दशा में आज तक सुधार नहीं हो पाया है, इस कारण इस स्कूल में बच्चों की संख्या कम हो रही है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं है। सरकारें आती-जाती हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शर्मा ने कहा कि इस स्कूल को सरकार बंद न करें। अगर यह स्कूल बंद होता है तो इस क्षेत्र के बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर अन्य स्कूल स्थित है जो कि बच्चों के लिए विशेषकर लड़कियों के लिए आने जाने में सबसे बड़ी दिक्कत पैदा होगी। इस दौरान समाजसेवी और मंदिर न्यास ट्रस्ट के सदस्य अधिवक्ता आदित्य गौतम भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वस्त किया वह हर परिस्थिति में सलोआ पंचायत के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और स्कूल में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा और इस स्कूल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर एसएमसी प्रधान प्रेमलाल, लेख राम, अजीत कुमार, रज्जू बेगम, कांता देवी, प्रियंका देवी, वार्ड सदस्य राहुल चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।