फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers expressed anger over the closure of government drain and road.

Bilaspur News: सरकारी नाले और रास्ते को बंद करने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Fri, 06 Feb 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over the closure of government drain and road.
जंडोरी गांव में एक व्यक्ति पर नाला व रास्ता बंद करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोडजामन के गांव जंडोरी में सरकारी नाले और रास्ता बंद करने पर रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति की ओर से इस नाले और रास्ते को बंद किया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों में अर्जुन सिंह, विधी चंद, अनीता देवी, अवतार, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, कमल सिंह, मोनिका और सुभाष ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति से मकान की सुरक्षा दीवार देने के लिए सरकारी नाले और रास्ते को दीवार देकर बंद कर दिया। अर्जुन सिंह ने बताया कि इससे पहले पंचायत के समक्ष इस बात को लेकर निर्णय हुआ था कि नाले के लिए निकासी देंगे। इसके बावजूद उक्त व्यक्ति ने दीवार दे दी। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश होने पर समस्या और अधिक बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed