फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers caught students consuming drugs in Swarghat, made them stand like a rooster and warned them.

Bilaspur News: स्वारघाट में नशा करते छात्रों को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुर्गा बनाकर दी चेतावनी

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught students consuming drugs in Swarghat, made them stand like a rooster and warned them.
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों के नशा करते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने संस्कृत कॉलेज के कुछ छात्रों को संदिग्ध हालत में देखा और मौके पर पहुंचकर उन्हें घेर लिया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी बीच सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्रों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने छात्रों को सबक सिखाने के लिए वहीं मुर्गा बनाया और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान किसी प्रकार की हिंसा की सूचना नहीं है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। घटना के वायरल वीडियो के बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed