फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Veteran Captain Jeevan Singh Chandel passes away at the age of 101

Bilaspur News: 101 वर्ष की उम्र में वैटरन कैप्टन जीवन सिंह चंदेल का निधन

Fri, 26 Dec 2025 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Veteran Captain Jeevan Singh Chandel passes away at the age of 101
वैटरन कैप्टन जीवन सिंह चंदेल के अंतिम संस्कार में रिथ लेइंग व पुष्प अर्पित करने की रस्म निभाते
बैंड-बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा
विज्ञापन

औहर श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वैटरन कैप्टन जीवन सिंह चंदेल का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति तथा एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के वैटरन सैनिकों ने औहर श्मशान घाट में हुए अंतिम संस्कार के दौरान रिथ लेइंग व पुष्प अर्पित कर उनके लिए दो मिनट का मौन रखा।

कैप्टन जीवन सिंह चंदेल का निधन 25 दिसंबर की शाम को उनके पैतृक गांव बरसंड, गेहड़वीं में हुआ। उनकी अंतिम यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें परिवार, रिश्तेदार, वैटरन सैनिक और गांव समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके दोनों पुत्र प्रिंसिपल महेंद्र सिंह चंदेल और लेक्चरर बलबीर सिंह चंदेल ने मुखाग्नि दी। कैप्टन जीवन सिंह चंदेल ने वर्ष 1946 में सेना की एजुकेशन कोर में सेवा शुरू की थी। विभाजन से पूर्व उन्होंने पाकिस्तान के एबटाबाद में भी सेवाएं दीं। वे 1962 के भारत-चीन युद्ध तथा 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में अहम भूमिका निभा चुके थे। वर्ष 1972 में वे सूबेदार से ऑनरेरी कैप्टन रैंक से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद वे बिलासपुर एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग के अध्यक्ष रहे तथा जिला सैनिक कल्याण विभाग में ओसी के रूप में सेवाएं दीं। समाज सेवा में उनके योगदान को लेकर क्षेत्र में विशेष पहचान रही। हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा कि कैप्टन जीवन सिंह चंदेल का निधन वैटरन समुदाय के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed