फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   velentine day.

वेलेंटाइन डे पर नवाजी सेवानिवृत्त शिक्षिका

Sun, 14 Feb 2016 06:34 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, बिलासपुर।
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 14 Feb 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
velentine day.

वेलेंटाइन डे पर बिलासपुर में रविवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा में वर्ष 1985 के पांचवीं में पढ़ने वाले तत्कालीन छात्रों ने तत्कालीन शिक्षिका के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया।

विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर (छात्र) रौड़ा में हुए इस सम्मान समारोह में तत्कालीन शिक्षिका सेवानिवृत्त कृष्णा गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्हें पूर्व छात्रों ने शॉल, टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कुल्लू से आई पूर्व छात्रा नीलम गुलेरिया ने पूर्व शिक्षिका को अलग से कुल्लवी शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित करके इन पलों को यादगार बना दिया।

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र कुमार भट्टा ने की। मंच संचालन साहित्यकार कुलदीप चंदेल ने किया। इस अवसर पर लंबे अरसे बाद एक मंच पर आए पूर्व छात्र पुरानी यादें ताजा करते हुए भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यातिथि कृष्णा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पढ़ाए बच्चे आज चाहे जीवन के किसी भी क्षेत्र की ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए वह आज भी बच्चे ही हैं।

वह चाहती हैं कि वे जिस भी क्षेत्र में काम करें, वहां ईमानदारी और राष्ट्रीय प्रेम की भावना से काम करें। जीवन में अच्छी आदतों, अच्छे गुणों को ग्रहण करें और अवगुणों से दूर रहें।

समारोह के अध्यक्ष रविंद्र कुमार भट्टा ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें भी अपना बचपन याद आ गया। प्राइमरी स्कूल की जो मित्रता होती है, वह बड़ी प्यारी और पवित्रता लिए होती है।


तब वह विद्यार्थी हर तरह के छल से दूर रहकर स्नेह सीखता और स्नेह ही बांटता है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें कुछ ऐसा ही आभास हो रहा है।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एलुमनी एसोसिएशन राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा की ओर से मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह में डा. आशुतोष शर्मा, अधिवक्ता आदर्श शर्मा, शशिकांत, अरविंद आशू, नीलम गुलेरिया, सीमा, शीतल, प्रवेश राणा, राजकुमार और वासुदेव सहित कई अन्य पूर्व छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed