फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vaishnavi becomes Miss and Amit becomes Mr. Farewell

Bilaspur News: वैष्णवी मिस तो अमित बने मिस्टर फेयरवेल

Wed, 05 Mar 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi becomes Miss and Amit becomes Mr. Farewell
बिलासपुर के मिहाड़ा स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद बच्चे और अध्यापक। संवाद
-मिहाड़ा स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पांचवी कक्षा के बच्चों के लिए चौथी कक्षा के बच्चों ने विदाई पार्टी दी।

कार्यक्रम में चौथी कक्षा के सूर्यांश ने अध्यापकों, पांचवी कक्षा के बच्चों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और छोटे बच्चों का स्वागत किया। पांचवी कक्षा के बच्चों को सम्मानित कर कार्यक्रम शुरू किया। नन्हें बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत कीं। परिवेदा, काव्य, मुस्कान, शानवी और लव शर्मा ने मनमोहक नृत्य किया। अध्यापक खूब सिंह ने बच्चों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कड़ी मेहनत कर अध्यापकों, माता-पिता पाठशाला और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इसके अलावा डांस, संगीत और उन बच्चों को विभिन्न टाइटल पर अभिनय करने के लिए बुलाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं से गुजरने के पश्चात वैष्णवी को मिस फेयरवेल और अमित कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर मुख्याध्यापिका प्रेमलता, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूजा कुमारी, ममता कुमारी, रुचिका और ममता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed