फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   vaccination of girls

Bilaspur News: बेटियों को लगवाएं एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव

Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
vaccination of girls
एडीसी ने अभिभावकों से की अपील, जिले में 1111 किशोरियों का हो चुका है टीकाकरण
विज्ञापन

14 से 15 वर्ष की पात्र किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त लग रही वैक्सीन
लक्ष्य का 41 प्रतिशत टीकाकरण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एडीसी रुपिंदर कौर ने अभिभावकों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को समय रहते ह्यूमन पेपीलोमा वायरस की वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। सरकार की ओर से जिले के चिन्हित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है।

एडीसी ने कहा कि वर्तमान में सरकार पात्र किशोरियों को बिना किसी शुल्क के एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। यदि भविष्य में यही टीका निजी स्वास्थ्य संस्थानों में लगवाया जाता है तो इसके लिए काफी अधिक राशि खर्च करनी पड़ सकती है। ऐसे में अभिभावकों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। जिला बिलासपुर में अब तक 1111 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 41 प्रतिशत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग और अभिभावकों के सहयोग से जिला जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करेगा। अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि इस वैक्सीन से स्वास्थ्य को कोई नुकसान होता है। देश और दुनिया के अनेक देशों में लाखों किशोरियों को यह टीका सुरक्षित रूप से लगाया जा चुका है और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed