{"_id":"65b25af29cb0ca410e0cc964","slug":"use-youth-franchise-wisely-trilok-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-112184-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मताधिकार का सोच-समझ कर करें प्रयोग : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मताधिकार का सोच-समझ कर करें प्रयोग : त्रिलोक
विज्ञापन
भाजयुमो सदर मंडल इकाई ने नमो नव मतदाता सम्मेलन का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधायक त्रिलोक जमवाल ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे मताधिकार का प्रयोग सोच-समझ कर करें। यदि वोट सही जगह जाता है तो चहुंमुखी विकास की गंगा बहती है, लेकिन यदि वोट गलत जगह चला जाए तो बाद में सिर्फ पछताना पड़ता है।
वीरवार को भाजयुमो की सदर मंडल इकाई के तत्वावधान में बिलासपुर में नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जमवाल ने कहा कि आज का युवा जागरूक और समझदार है। युवा गूगल पर सर्च करके 2014 से पहले और उसके बाद के भारत का तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं। इस तुलना के आधार पर वे आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद आए बदलाव का असर बिलासपुर में भी साफ देखा जा सकता है। कोठीपुरा में एम्स और बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज इसी अवधि में बनकर तैयार हुए हैं। डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए बच्चे यहां पढ़ाई कर सकेंगे। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने से दूरियां सिमट गई हैं। रेल लाइन का सपना भी अब मोदी सरकार की बदौलत साकार होने जा रहा है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को यह सब बातें ध्यान में रखकर ही फैसला लेना चाहिए। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री प्यारेलाल चौधरी, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, महामंत्री अशोक शर्मा, ज्योति धीमान, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अक्षय ठाकुर और रिंकू चौधरी मौजूद रहे।