फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Update your Aadhar card by June 14: Dr. Nidhi

आधार कार्ड 14 जून तक कराएं अपडेट : डॉ निधि

Thu, 28 Mar 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Update your Aadhar card by June 14: Dr. Nidhi
- सभी संस्थान आधार सेवाओं का शत- प्रतिशत कार्य करना करें सुनिश्चित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में आधार कार्डों की समीक्षा की गई। एडीसी ने लोगों को अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने का आग्रह किया, ताकि आधार के तहत मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की सूचना व अन्य लाभ लोगों को मिल सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल ने जिले के शिक्षा, चिकित्सा और बैंकों व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सभी संस्थान आधार सेवाओं का शत-प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अन्य विभागों को भी आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जो लोग 10 वर्ष पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं और एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने होंगे। आधार दस्तावेज अपडेट कराने की तारीख यूआईडीएआई ने 14 जून 2024 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने 0-5 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। 5 से 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करना भी जरूरी है। उन्होंने आग्रह किया कि यदि आधार धारक उपयुक्त आयु सीमा के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक को अपडेट नहीं करता है तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु तक निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यूआईडीएआई के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया कि व्यस्क नागरिकों के आधार कार्ड जिनका आधार कार्ड अब तक नहीं बना है का स्टेट पोर्टल पर ही आवेदन किया जा रहा है। जिले के संदर्भ में स्टेट पोर्टल पर कोई भी आवेदन उपमंडलाधिकारी के स्तर पर सत्यापन के लिए लंबित नहीं है। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ने सूचित किया है कि जिले में चार आधार किट विभिन्न स्कूलों में तैनात की गई हैं। इसमें एक माह में लगभग 1274 बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed