फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Update Aadhaar with mobile number by 14th December

Bilaspur News: 14 दिसंबर तक अपडेट कराएं मोबाइल नंबर के साथ आधार

Tue, 17 Oct 2023 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Update Aadhaar with mobile number by 14th December
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। जिला स्तरीय आधार निगरानी कमेटी की बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। इसमें जिले में आधार कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले वासियों से अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को अपडेट करने का आग्रह किया है, ताकि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ और सूचना लोगों को मिल सके। उन्होंने बताया कि जो लोग 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं या एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवा सके हैं उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने होंगे, ताकि आधार सत्यापन में उन्हें कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जिले के सभी आधार केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति स्वयं भी एम आधार एप पर दस्तावेज अपलोड कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आधार के साथ मोबाइल नंबर और दस्तावेज निशुल्क अपलोड करने की तारीख 14 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट सेंटर शुरू किया जा रहे हैं। इसमें आम नागरिक मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट भी कर सकते हैं इसके अतिरिक्त 5 साल से कम बच्चों के आधार कार्ड भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed