फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unique initiative of Jukhaala College for preservation of cultural heritage

Bilaspur News: सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए जुखाला कॉलेज की अनूठी पहल

Mon, 09 Sep 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
Unique initiative of Jukhaala College for preservation of cultural heritage
जनता को धरोहरों को संरक्षित करने के लिए जागरूक करेगा इतिहास विभाग
विज्ञापन

क्षेत्र के समृद्ध अतीत की कहानी बयां करती धरोहरों का किया जाएगा संरक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। इतिहास विभाग के तत्वावधान में पुरानी, उपयोग की गई कलाकृतियों का संग्रह, स्थानीय धरोहरों के संरक्षण, इतिहास की गहन समझ को बढ़ावा देने के लिए जुखाला कॉलेज के इतिहास विभाग ने अनूठी पहल की है।
इस परियोजना का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, जनता को उन सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने में शामिल करना है जो क्षेत्र के समृद्ध अतीत की कहानी बयां करती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ध्रुव पाल सिंह ने कहा कि यह पहल केवल पुरानी कलाकृतियों का संग्रह नहीं है बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्मृतियों, इतिहास को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे ऐसी कलाकृतियां दान करें, जिनका ऐतिहासिक या सांस्कृतिक महत्व हो। संग्रहित कलाकृतियों को सावधानीपूर्वक सूचीबद्ध किया जाएगा। भविष्य में एक विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र के विविध इतिहास को प्रदर्शित किया जा सकता है। इतिहास विभाग के छात्र प्रत्येक कलाकृति के महत्व पर शोध,दस्तावेजीकरण करने में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय समुदाय के सदस्यों से पारंपरिक उपकरण, पुरानी तस्वीरें,पांडुलिपियां,घरेलू सामान,अन्य सांस्कृतिक धरोहरों को दान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed