फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Union Minister has no right to speak against the state government: Sandeep

केंद्रीय मंत्री को प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं : संदीप

Fri, 24 Nov 2023 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Union Minister has no right to speak against the state government: Sandeep
कहा, केंद्रीय मंत्री को 11 माह पहले क्यों नहीं आया रेलवे की बकाया राशि का ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने जारी बयान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार किया। कहा कि केंद्रीय मंत्री के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनावों से पहले धड़ाधड़ दौरे उनकी बौखलाहट को दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
कहा कि केंद्रीय मंत्री को आज रेलवे में विस्तारीकरण योजना में हिमाचल प्रदेश सरकार के बकाया राशि का ध्यान आया। कहा कि 11 माह पहले यह बात आपके जहन में क्यों नहीं आई। केंद्रीय मंत्री 100 करोड़ रुपये के खनन माफिया घोटाले पर आज क्यों बोले, 11 महीने पहले सब आपके आखों के सामने होता रहा, तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। केंद्र में भी भाजपा सरकार थी। प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के सामने 250 करोड़ का क्रिप्टो करंसी घोटाला हो गया। बिलासपुर में उस घोटाले पर केंद्रीय मंत्री क्यों नहीं बोल पा रहे हैं। संदीप सांख्यान ने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि वह बिलासपुर-भानुपल्ली रेलवे का कार्य प्रभावित होने के लिए किस आधार पर वर्तमान सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वर्तमान सरकार ने दो माह पहले जिस तरह से आपदा का सामना किया, उसके लिए मुख्यमंत्री के हौसले, प्रदेश सरकार का धन्यवाद करने की बजाय प्रदेश की सरकार को ही कोस रहे हैं। कहा कि खुद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अन्य नेताओं ने आपदा के दौरान प्रदेश के सिर्फ हवाई दौरे ही किए।
विज्ञापन

आपदा के लिए प्रदेश सरकार को राशि भी नहीं दिला सके। प्रदेश में आपदा में 10 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं केंद्रीय मंत्री दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते रहे। कहा कि अनुराग केंद्रीय मंत्री होने बावजूद प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने में नाकाम रहे हैं। कहा कि केंद्रीय मंत्री को प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। संदीप सांख्यान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed