फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Construct footpaths on the roads of Ghumarwin town; launch auto and e-rickshaw services.

Bilaspur News: घुमारवीं शहर की सड़कों पर बनें फुटपाथ, शुरू हो ऑटो व ई-रिक्शा सेवा

Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Construct footpaths on the roads of Ghumarwin town; launch auto and e-rickshaw services.
वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: सभा
वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में शहर के विकास और सुविधाओं को लेकर कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन से नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की बैठक मंगलवार को प्रधान रूपलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि शहर के विकास के साथ लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कई प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभागों और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर सदस्यों ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन को नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए। सदस्यों ने कहा कि नशे के खिलाफ केवल प्रशासनिक कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। सभा ने शहर की मुख्य सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। सदस्यों ने कहा कि जहां सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर फुटपाथ बनाए जाने चाहिए। कई स्थानों पर फुटपाथ नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। फुटपाथ बनने से पैदल चलने वालों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में उन स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई, जहां सामान्य स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना संभव नहीं है। सदस्यों ने कहा कि शहर और आसपास के ऐसे क्षेत्रों में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। सोलर लाइट लगने से इन स्थानों पर रोशनी की सुविधा मिलने के साथ लोगों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। वरिष्ठ नागरिक सभा ने घुमारवीं शहर में ऑटो और ई-रिक्शा सेवा शुरू करने का प्रावधान करने की मांग भी रखी। सदस्यों ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। ऑटो और ई-रिक्शा सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। बैठक में मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, अमरनाथ सुहील, रमेश, अरविंद शर्मा, होशियार सिंह चंदेल, हरिराम शर्मा, नरसिंह दास, बीडी शर्मा, बिशन दास, श्रीराम ठाकुर, अजीत वर्मा, जोगिंदर सिंह और नंदलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने शहर से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी बैठक में रखा और उनके समाधान के लिए प्रशासन व संबंधित विभागों से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed