{"_id":"65f2e9e9eebe4567e80659b4","slug":"union-minister-anurag-thakur-will-make-youth-aware-in-ghumarwin-today-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114533-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज घुमारवीं में युवाओं को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज घुमारवीं में युवाओं को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
-शाम चार बजे नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान में लेंगे भाग
-लोनिवि रेस्ट हाउस से सिल्ह तक निकाली जाएगी बाइक रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को घुमारवीं में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम चार बजे घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी और नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए घुमारवीं भाजपा मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है। मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने बताया कि नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान के तहत सड़क सुरक्षा के लिए पंजीकृत लोगों को हेलमेट भी प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत लोनिवि रेस्ट हाउस घुमारवीं से सिल्ह तक रैली निकाली जाएगी। रैली में शामिल होने वाले लोगों को ही हेलमेट दिए जाएंगे।
अभियान का हिस्सा बनने के लिए नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान में बाकायदा पंजीकरण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान चलाया है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहेंगे।