फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unidentified woman's body found under Bagchhal bridge, police investigating

Bilaspur News: बागछाल पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Unidentified woman's body found under Bagchhal bridge, police investigating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट और झंडूता की सीमा से सटे बागछाल पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस थाना तलाई को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है ताकि महिला की शिनाख्त हो सके। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed