फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   under 19 khelkood pratiyogita in janduta

Bilaspur News: झंडूता स्कूल ने जीता ऑल राउंड वेस्ट का खिताब

Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
under 19 khelkood pratiyogita in janduta
खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खंड की 14 पाठशालाओं के 222 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। खेलों का आयोजन मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सांख्यान की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन की स्पर्धाएं कराई गईं। बैडमिंटन में झंडूता स्कूल की टीम प्रथम, डाहड स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल में कलोल स्कूल की टीम पहले, झंडूता स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में प्रथम स्थान पर डाहड, जबकि झंडूता स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में जेजवीं स्कूल की टीम पहले और झंडूता स्कूल की टीम ने दूसरे स्थान पर रही। मार्चपास्ट में जेजवीं स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑल राउंड वेस्ट का खिताब झंडूता स्कूल ने हासिल किया। प्रतियोगिता में झंडूता स्कूल ने पांच ट्रॉफियां अपने नाम कीं। इस अवसर पर झंडूता स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सांख्यान ने विवेक कुमार का स्कूल को टेबल टेनिस टेबल देने पर आभार जताया। विवेक कुमार ने झंडूता स्कूल में दो माह के भीतर शौचालय निर्माण करवाने की बात कही। इस अवसर पर सतीश चंदेल, संजय चंदेल, निरंजना नड्डा, सुखराज शर्मा, मंशा राम, चंद्रशेखर, पवन कुमार सांख्यान, केशवानंद, सुरम सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed