{"_id":"65994e22c5708a209c009054","slug":"ultratech-dc-and-excise-and-electricity-won-the-matches-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-11292-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अल्ट्राटेक, डीसी और एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अल्ट्राटेक, डीसी और एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अभिषेक, आबिद और अजय बने मैन ऑफ द मैच
-डीसी आबिद हुसैन ने बनाए 78 रन, चटकाए दो विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में अल्ट्राटेक की टीम ने व्यापार मंडल घुमारवीं, दूसरे मैच में डीसी टीम ने एम्स और तीसरे मैच में एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी टीम ने एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर को हराया।
पहले मैच में अल्ट्राटेक टीम ने टॉस जीतकर व्यापार मंडल टीम घुमारवीं को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। व्यापार मंडल घुमारवीं टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 89 रन बनाए। इसमें सचिन ने 22 और परमार ने 17 रन का योगदान दिया। अल्ट्राटेक टीम की ओर से विजय ने चार और अभिषेक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्ट्राटेक टीम ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अल्ट्राटेक टीम की ओर से ललित ने 37 और कुलभूषण ने 21 रनों का योगदान दिया। अभिषेक को बेहतर गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में डीसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने 49 गेंदों में 78 और रवि ने 39 रन बनाए। एम्स टीम की ओर से धीरज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम्स की टीम 47 रन पर सिमट गई। इसमें धीरज ने 17 और सुदेश ने 12 रन का योगदान दिया। डीसी की ओर से रवि और नीरू ने तीन-तीन और आबिद ने तीन विकेट हासिल किए। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर मात्र 71 रन बनाए। इसमें अश्विनी ने 19 और पवन ने 10 रन का योगदान दिया। एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी की ओर से रंजन, अतुल, विवेक और दीपक ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी टीम ने बिना विकेट खोकर आठ ओवर में मैच जीत लिया। इसमें पंकज धीमान ने 27 और प्रेरित ने 18 रन का योगदान दिया। इस मैच में एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी टीम के फील्डर अजय ठाकुर को चार रन आउट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।