{"_id":"6597dc35f0d732ef230da588","slug":"two-youths-riding-bike-injured-in-collision-with-car-on-four-lane-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11196-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
- स्वारघाट थाना पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
बयान में रोहित ठाकुर निवासी गांव कसवाड डाकघर मसयाणा हमीरपुर ने बताया है कि बाइक पर अपने दोस्त शुभम के साथ चंडीगढ़ से घर आ रहा था। जब यह फोरलेन की टनल नंबर 2 थापना के सामने पहुंचे तो वहां पुल एक साइड से यातायात के लिए बंद था। दोनों तरफ का यातायात पुल के एक साइड से ही गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रही एक कार ने अन्य गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह दोनों घायल हो गए। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।