फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths caught stealing iron pipes from Biroja factory store

Bilaspur News: बिरोजा फैक्टरी के स्टोर से लोहे के पाइप चोरी कर ले जा रहे दो युवक पकड़े

Sun, 27 Oct 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing iron pipes from Biroja factory store
बिरोजा फैक्ट्री में चोरी करते पकड़े गए युवक । जागरूक पाठक
दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे कोशिश
विज्ञापन

चौकीदार और लोगों ने पुलिस के हवाले किए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते रधुनाथपुरा स्थित बिरोजा फैक्ट्री के स्टोर से लोहे के पाइप चोरी करके ले जा रहे दो युवकों को चौकीदार और लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी दिन-दिहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम की करीब 5:00 बजे दो युवक बाइक से बिरोजा फैक्ट्री के पास पहुंचे। वह बाढ़ के लिए लगाई कटीली तारों को काट कर परिसर में घुसे। इसके बाद स्टोर में रखे लोहे के पाइपों को चोरी कर ले जाने लगे। इसकी भनक फैक्ट्री में ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों को लगी। उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। उनकी सहायता से दोनों चोरों को पकड़ा गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। आरोपियों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले किया गया। युवकों की पहचान निखिल उर्फ शिवा निवासी लोअर निहाल सेक्टर बिलासपुर और अमीर बेग निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चिट्टा मादक पदार्थ के साथ पहले भी पकड़े जा चुके हैं। उन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed