फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths caught red handed stealing electrical wires from AIIMS

एम्स से बिजली की तारों को चुरा ले जा रहे दो युवक रंगे हाथ पकड़े

Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught red handed stealing electrical wires from AIIMS
बिलासपुर। निर्माणाधीन एम्स से दो युवकों को बिजली के तार चोरी कर ले जो रंगे हाथ काबू किया गया है। एम्स में कार्यरत कर्मचारियों ने आरोपियों को पकड़ सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को एम्स के ई-ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर दो युवक बैग उठाकर जा रहे थे। मौके पर मौजूद निर्माण कर रही कंपनी के कनिष्ठ अभियंता को उन पर शक हुआ। उन्होंने अन्य कर्मियों के साथ युवकों को रोका और उनके बैग की जांच की। बैग में बिजली के कटे हुए तार बरामद हुए। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव सारनु तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा और अभय कुमार निवासी गांव शेर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वे बिलासपुर शहर के कोसरियां सेक्टर में किराये के कमरे में रहते हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed