फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two room of house burnt in dehra village bharadi bilaspur

देहरा गांव में आग लगने से स्लेटपोश मकान के दो कमरे राख

Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
two room of house burnt in dehra village bharadi bilaspur
भराड़ी के हटवाड़ देहरा गांव में आग लगने से जले कमरे।संवाद - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत आने वाले हटवाड़ के देहरा गांव में आग लगने से स्लेटपोश मकान के दो कमरे जलकर राख हो गए। आग की घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि घटना के दौरान आग की चपेट में आए कमरों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को हटवाड़ के देहरा गांव के श्याम लाल के स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मकान के दो को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख परिवार व आसपड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि मकान के दोनों कमरे जलकर राख हो गए। मकान मालिक श्याम लाल ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने परिवार वालों के साथ मकान में सो रहे थे। उनके मकान के साथ उनके दो अन्य स्लेटपोश कमरे भी हैं। रात करीब एक बजे स्लेटपोश कमरों से आग की लपटें निकलना शुरू हुई।
विज्ञापन

पलभर में दोनों कमरे जलकर राख हो गए। इन दोनों कमरों में रखे बर्तन, अनाज व अन्य छोटा मोटा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद हल्का पटवारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed