फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the Ramlila, the abduction of Sita and the battle between Jatayu and Ravana moved the audience.

Bilaspur News: रामलीला में सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध ने भावुक किए दर्शक

Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the Ramlila, the abduction of Sita and the battle between Jatayu and Ravana moved the audience.
तलाई में छठे दिन खर-दूषण वध, सीता हरण और बाली वध का मंचन
विज्ञापन

कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। मंदिर प्रांगण तलाई में आयोजित रामलीला के छठे दिन कलाकारों ने स्वरूपनखा लीला, खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु प्रसंग और बाली वध का मंचन किया। सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया, जबकि बाली-सुग्रीव युद्ध ने खूब मनोरंजन किया।
मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण से अपमानित होने के बाद स्वरूपनखा खर-दूषण के पास पहुंचती है। दोनों राक्षस सेना सहित श्रीराम से युद्ध करने आते हैं, लेकिन उनका वध हो जाता है। इसके बाद रावण मारीच की मदद से स्वर्ण मृग का मायाजाल रचकर सीता का हरण कर लेता है। सीता की रक्षा के लिए जटायु रावण से युद्ध करता है, लेकिन घायल होकर प्राण त्याग देता है।
विज्ञापन

आगे श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज में निकलते हैं। हनुमान से भेंट और श्रीराम-सुग्रीव की मित्रता के प्रसंगों के बाद बाली वध का मंचन किया गया। बाली और सुग्रीव के युद्ध को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में रावण की भूमिका रविंद्र शर्मा, श्रीराम की अरुण भारद्वाज, सीता की हर्ष वनियाल और लक्ष्मण की भूमिका अमित ने निभाई। इनके अलावा अमित शर्मा, राकेश मोनू, अजय शर्मा, रबल शर्मा, जन्नत, अजय, अर्पित, अथर्व भारद्वाज, सूर्यांश, दीपांश, ऋत्विक और विराज सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाकर मंचन को आकर्षक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed