फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two persons died due to cold

ठंड लगने से किसान की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
two persons died due to cold
केमरी/बिलासपुर/शाहबाद (रामपुर)।।अलग-अलग क्षेत्रों में ठंड की चपेट में किसान और महिला की मौत हो गई। ठंड का सितम अभी कम नहीं हो रहा है। ठंड की चपेट में आने से एक और किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी फकीरा उर्फ बाबा 50 वर्ष के पुत्र परवेज ने बताया कि उसके पिता खेती किसानी करते थे। उसके पिता को तीन दिन पूर्व ठंड लग गई थी, जिन्हें नगर के एक चिकित्सक से दवाई दिलाई थी। रविवार की सुबह करीब छह बजे उसकी मां जब शौचालय गईं तो देखा कि उसके पिता बेहोशी की हालत में पड़े थे। आनन फानन में उन्हें नगर के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनको दोपहर के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने किसान की मौत के प्रति अनिभिज्ञता जताते हुए जांच कराने की बात कही है। शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी बसंती को दो दिन पहले अचानक से तबियत खराब हो गई थी। जहां परिजन उसको अस्पताल ले गए। उस की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन उसको घर ले गए। परिजन ठंड लग जाने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed