Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two people died in three road accidents in Bilaspur district, police registered a case and started further inv

Bilaspur News: बिलासपुर जिले में तीन सड़क हादसों में दो की मौत , पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की जांच

Sat, 18 Jan 2025 12:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 12:54 PM IST
सार

पिछले 12 घंटों के दाैरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two people died in three road accidents in Bilaspur district, police registered a case and started further inv
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले में पिछले 12 घंटों के दाैरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  कोठीपुरा के पास नवोदय स्कूल के समीप देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए सामने से आ रहे हाइड्रा को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह लापरवाही और तेज रफ्तार है। हादसे में ट्रक चालक गगन कुमार निवासी खारसी बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा मार्कण्डेय-एम्स कोठीपुरा मार्ग पर हुई।

विज्ञापन


सुरेश कुमार निवासी जुखाला, बिलासपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स कोठीपुरा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।  एक और हादसे में कैंचीमोड़ के पास खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक मोहम्मद इसरार सड़क किनारे रुककर पेशाब करने के लिए उतरा था। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed