{"_id":"6a28163fcc60c9a22e0551ac","slug":"two-national-handball-players-from-the-bilaspur-sports-hostel-have-secured-government-jobs-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161370-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खेल छात्रावास बिलासपुर के दो राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खेल छात्रावास बिलासपुर के दो राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
विज्ञापन
राहुल ठाकुर का जेल पुलिस में चयन, चेतन भी खेल कोटे से नियुक्त
खिलाड़ियों को मिठाई बांटकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग के राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के दो राष्ट्रीय स्तर के हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन खेल कोटे के तहत सरकारी सेवाओं में हुआ है। छात्रावास के प्रभारी एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल कोच मनोज ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल छात्रावास और प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
उन्होंने बताया कि राहुल ठाकुर का चयन जेल पुलिस विभाग में हुआ है। जिला मंडी के बराल गांव निवासी राहुल राष्ट्रीय स्तर के हैंडबाल खिलाड़ी रहे हैं और राज्य खेल छात्रावास में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए लगातार सात वर्षों तक हिमाचल प्रदेश की जूनियर और सीनियर हैंडबाल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी तैनाती नाहन में हुई है। वहीं, जिला ऊना के चेतन का भी खेल कोटे के तहत सरकारी सेवा में चयन हुआ है। चेतन राष्ट्रीय स्तर के हैंडबाल खिलाड़ी हैं और पिछले छह वर्षों से लगातार जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। मनोज ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे व्यक्ति के साथ-साथ देश का भी समग्र विकास होता है। बताया कि राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी तैयार किए हैं, जो आज पुलिस, भारतीय सेना, आयकर विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, रेलवे और राजस्व विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी उत्तम दौड़ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर डॉ. भावना चौहान सहित विभाग के कोच संदीप, गोपाल ठाकुर, सतपाल राणा, नरेश ठाकुर, मोहित, जगजीत, गौरव, मीनू, नितिन, रोशनी, नंदलाल, महावीर, बलजीत, ज्ञान और रूप लाल उपस्थित रहे। कहलूर खेल परिसर स्थित हैंडबाल मैदान में खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान प्रवेश राणा, रफीक अहमद, वीरेंद्र कुमार, वसीम, गौरव चौधरी और आर्यन हंस सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे।