फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two cmo in bilaspur

जिले में दो सीएमओ, तबादले के बाद एक ने लिया स्टे

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
two cmo in bilaspur
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने 14 जुलाई को जिला अस्पताल बिलासपुर के एमएस और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद सीएमओ के पद पर डॉ. प्रवीण कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने विभाग के तबादला आदेशों पर कोर्ट से स्टे ले लिया है। वर्तमान में जिले में दो सीएमओ हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि साल 2020 में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला हुआ था। उस समय भी कोर्ट से स्टे ले लिया था और बाद में उनका तबादला विभाग ने रोक दिया था। गत वर्ष भी कोरोना के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु रखने के लिए तबादले को रद्द कर दिया गया था। इस बार फिर से तबादला के आदेश हुए हैं। इसके बाद सीएमओ ने कोर्ट से एक बार फिर स्टे ले लिया है। वहीं नए सीएमओ ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। लेकिन उन्होंने अपनी कुर्सी नहीं संभाली है। सीएमओ के कमरे में दूसरी कुर्सी पर बैठकर कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि सीएमओ ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। वहीं डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने कहा कि तबादले के बाद आगामी 10 दिन तक ड्यूटी टाइम होता है। दस दिन बाद कुर्सी छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed