{"_id":"6a033318e412e5738d0c1df6","slug":"two-brothers-filed-nominations-in-awari-khalin-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159752-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अवारी खलीन पंचायत में दो सगे भाइयों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अवारी खलीन पंचायत में दो सगे भाइयों ने भरे नामांकन
विज्ञापन
प्रधान और उपप्रधान पद के लिए का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल की अवारी खलीन पंचायत में चुनाव के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली है। पंचायत में दो सगे भाइयों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को रोचक बना दिया है। बड़े भाई ने प्रधान पद के लिए जबकि छोटे भाई ने उपप्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों भाइयों के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा पूरे पंचायत में बनी है। पंचायत चुनाव में आमतौर पर अलग-अलग परिवारों के उम्मीदवार मैदान में होते हैं, लेकिन एक ही परिवार के दो भाइयों का अलग-अलग पदों के लिए नामांकन भरना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नामांकन के बाद पंचायत में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई ग्रामीण इसे परिवार की सामाजिक भागीदारी से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे पंचायत चुनाव का दिलचस्प पहलू बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव गांव की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा होते हैं और हर चुनाव में कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है।