फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two arrested with charas

सदर और झंडूता में 952.6 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
two arrested with charas
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 952.6 ग्राम चरस बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौणी चौक के पास नाका लगाया था। बिलासपुर शहर की ओर से आई एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 842.6 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान इंद्र सिंह (30) निवासी गांव डिंगली डाकघर थाची जिला मंडी के रूप में हुई है।

वहीं झंडूता थाना पुलिस शनिवार रात को गश्त करते हुए गांव निहाण के पास पहुंची तो पैदल जा रहे युवक ने पुलिस को देखकर जेब से पॉलिथीन निकालकर झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू कर पॉलिथीन को ढूूंढा तो 110 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान अजीत कुमार (25) निवासी गांव निहाण डाकघर समोह तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed