{"_id":"61992c62ad4f1662207bb915","slug":"two-arrested-with-charas-and-chitta-bilaspur-news-sml3908824139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे और चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे और चरस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में नशे का कारोबार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सदर थाना के तहत एक व्यक्ति से 7.73 ग्राम चिट्टा और एक अन्य मामले में 18.18 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस थाना सदर के तहत एसआईयू रात करीब सवा एक बजे पुलिस थाना के गेट सामने चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर तैनात थी। बिलासपुर से बरमाणा जा रही एचआरटीसी बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति घबरा गया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास चिट्टा बरामद हुआ। इसका वजन 7.73 ग्राम निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर की टीम राजकीय प्राथमिक पाठशाला खैरियां के समीप गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक सीमेंट की पाइप पर बैठा था। उसने पुलिस को देखा तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उससे 18.18 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसीपी राजकुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।