फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two arrested with 1.02 kg hashish

Bilaspur News: 1.02 किलोग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2023 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 1.02 kg hashish
-सदर पुलिस को दो अलग अलग मामलों में मिली सफलता
विज्ञापन

-एक मामले में 29,050 रुपये नकद बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को 1.02 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एक मामले में घर से 29,050 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में जानकारी अनुसार पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रौड़ा सेक्टर के एक घर में छापामारी की। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान जब पुलिस बेडरूम के अंदर अलमारी में तलाशी कर रही थी तो वहां से 944 ग्राम चरस बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने 29,050 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी की पहचान हैदर अली निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय के पास दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उससे 58.59 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान गुलजार निवासी कोसरियां सेक्टर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed