{"_id":"61af9b82153e1a5030279eb4","slug":"two-arrested-in-forest-guard-attack-case-bilaspur-news-sml3926981101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के वन परिक्षेत्र कलोल के मल्होट बन खंड की खरली बीट के वन रक्षक पवन शर्मा पर हुए हमले के आरोपी हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
खरली बीट के वन रक्षक पवन दो लोगों ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गत रात हमले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि धनी गांव का राकेश कुमार जंगल से जेसीबी के माध्यम से सड़क निकाल रहा था, जिसका वन रक्षक पवन शर्मा ने विरोध किया। इस पर तैश में आए राकेश कुमार व उसके साथी सुखदेव ने पवन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
हमले में पवन के मुंह, एक हाथ और पांव सहित पूरे शरीर में गहरी चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राकेश कुमार पर जंगल से अवैध रूप से सड़क निकालने की एवज में 7000 का जुर्माना लगाया जा चुका है। बावजूद इसके वह मनमानी करते हुए वन कर्मियों को डरा कर जंगलों का सीना छलनी करने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों हमलावरों राकेश व सुखदेव की गिरफ्तार कर लिया गया है।