फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tunnu approach road opens after a year; major relief for villagers.

Bilaspur News: एक साल बाद खुला तुन्नु संपर्क मार्ग, ग्रामीणों को बड़ी राहत

Sun, 19 Jul 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tunnu approach road opens after a year; major relief for villagers.
ग्राम पंचायत कल्लर के गांव तुहनु गांव में बंद किए रास्ते को खुलवाने के बाद मौजूद पंचायत प्रतिनि
लंबे विवाद के बाद पंचायत ने खोला बंद रास्ता, विद्यार्थियों और मरीजों को होगा फायदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कल्लर के गांव तुन्नु को फोरलेन से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग करीब एक वर्ष बाद खोल दिया गया। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के सुलझने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क पर लगा गेट खोल दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

संपर्क मार्ग बंद होने के कारण गांव तुन्नु सहित आसपास के लोगों को फोरलेन तक पहुंचने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और मरीजों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग को दोबारा खोलने की मांग कर रहे थे। पंचायत प्रधान दीपक ठाकुर के नेतृत्व में उपप्रधान राकेश राणा, वार्ड सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क को खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया और आपसी सहमति से मार्ग को आम लोगों के लिए बहाल करने का निर्णय लिया। पंचायत प्रधान दीपक ठाकुर ने बताया कि विवाद समाप्त होने के बाद सड़क का गेट खोल दिया गया है। हालांकि लंबे समय तक बंद रहने के कारण सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनकी जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पंचायत की ओर से औपचारिक सूचना जारी कर नियमित आवाजाही शुरू करवाई जाएगी। संपर्क मार्ग खुलने की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस मार्ग के दोबारा शुरू होने से फोरलेन तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed