{"_id":"693d6d50b1a03fa6590e73ed","slug":"tunnel-no-17-nog-badhyat-dharna-enters-205th-day-relay-hunger-strike-continues-on-182nd-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150160-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल नंबर-17 नोग बध्यात : धरना 205 वें दिन में,क्रमिक भूख हड़ताल 182 वें दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल नंबर-17 नोग बध्यात : धरना 205 वें दिन में,क्रमिक भूख हड़ताल 182 वें दिन जारी
Sat, 13 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
बध्यात में धरने पर बैठे प्रभावित। स्रोत: प्रभावित
प्रशासन की चुप्पी पर बढ़ा आक्रोश, महिलाएं और युवा धरने पर डटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली–बिलासपुर रेल लाइन की टनल नंबर 17, नोग बध्यात में प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धरने को 205 दिन पूरे हो चुके हैं, जबकि क्रमिक भूख हड़ताल भी 182 वें दिन जारी रही। लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
शनिवार को धरना स्थल पर रेखा देवी, केसरी देवी, बंटी देवी, मीना देवी और रिशु कुमार धरने पर बैठे रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि वे कई महीनों से अपनी समस्याएं प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने रख रहे हैं, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा है और न ही किसी प्रकार की सुनवाई हो रही है। टनल निर्माण के कारण उनके घरों, जमीन और आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है, लेकिन प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास की कोई ठोस योजना अब तक सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी से उनकी परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना और क्रमिक भूख हड़ताल दोनों जारी रहेंगे।