{"_id":"585c10db4f1c1b2e4ee3a25f","slug":"truck-unlaod-fare-now-130-only-decided-by-acc-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेटरों को अब गाड़ी अनलोड करने के देने होंगे 130 रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेटरों को अब गाड़ी अनलोड करने के देने होंगे 130 रुपये
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बरमाणा के हजारों ट्रक ऑपरेटरों को बड़ी राहत मिली है। अब ऑपरेटरों को हिमाचल और पंजाब के डंपों पर गाड़ी अनलोड करने के सिर्फ 130 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन
जबकि पहले यह राशि 250 से लेकर 400 रुपये तक वसूल की जाती थी। यह एसीसी कंपनी के अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में बीडीटीएस पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब टोल प्लाजा की पर्ची ट्रक चालक को वापस पहुंचने के साथ जमा करनी होगी। इसके बाद ही गाड़ी की पहुंच रजिस्ट्रर पर दर्ज की जाएगी। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी डंपों पर जहां एसीसी का सीमेंट जाता है। वहां ट्रक चालकों और क्लीनरों को शौचालय मुहैया करवाए जाएंगे। शौचालय बनाने का कार्य अगले तीन महीनों में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीटीडीएस के महासचिव रजनीश ठाकुर ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह एलान किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में एसीसी के पंजाब, हरियाणा, पठानकोट, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में स्थापित डंपों पर जहां साधारण सीमेंट के 250 रुपये और गोल्ड और कंकरीट के 300 से लेकर 400 रुपये अनलोड करने के लिए जाते थे।
इस कारण ऑपरेटरों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। बैठक में फैसला लिया गया कि अब ऑपरेटरों से गाड़ी अनलोड करने के 130 रुपये ही वसूल किए जाएंगे।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि पहुंच तभी मान्य होगी जब टोल टैक्स की पर्ची साथ होगी। देखा गया था कि चालक टोल टैक्स बचाकर ऑपरेटरों को चूना लगा रहे थे।
इसके अलावा अमृतसर डंप पर अब रात को सभी गाड़ियां पार्किंग में गेट के भीतर ही खड़ी होंगी। पहले गेट के बाहर गाड़ी खड़ी होने से कई चोरी के मामले सामने आ चुके थे। चंडीगढ़ में हुई बैठक में रजत कुमार क्लस्टर हैड एसीसी, दीपक बुलाटी, राजेश विजय वर्गीय सहित बीटीडीएस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।