फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck on fire

धमाके के बाद ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 27 Mar 2021 11:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
truck on fire
घुमारवी के जल शक्ति विभाग के गोदाम में खड़े ट्रक में लगी ट्रक। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं/भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं जल शक्ति विभाग के गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर की सप्लाई लेकर आए ट्रक में धमाके के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार ट्रक चालक पवन कुमार शनिवार सुबह ब्लीचिंग पाउडर की सप्लाई लेकर ग्वालथाई से घुमारवीं जल शक्ति विभाग के गोदाम में पहुंचा। टिकरी स्थित कोर्ट परिसर के ठीक सामने जल शक्ति विभाग का स्टोर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जल शक्ति विभाग के स्टोर पर खड़े ट्रक में धमाका हुआ। इसके बाद ट्रक से आग की लपटें निकलनी लगीं। धमाका सुनते ही न्यायिक परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। लोग घटनास्थल की ओर भागे। ट्रक में ब्लीचिंग पाउडर के 400 बैग लदे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे ब्लीचिंग पाउडर को अनलोड किया जाना था। जब ट्रक में धमाका हुआ उस समय ट्रक स्टार्ट था। ड्राइवर ट्रक से बाहर था। जैसे ही इंजन में धमाके की आवाज हुई ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को बंद कर दिया। ब्लीचिंग पाउडर में भी आग लग गई। न्यायिक परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। ट्रक पूरी तरह से जल गया। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता यशपाल शर्मा ने बताया कि विभाग का सारा ब्लीचिंग पाउडर बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक पवन कुमार ने बताया कि ट्रक में अचानक धमाका हुआ। ट्रक में जल शक्ति विभाग का ब्लीचिंग पाउडर था। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि ट्रक में आग लगने से लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed