{"_id":"65003e3ec0f2a359b50c63e4","slug":"truck-falls-off-road-in-bhadetar-driver-dies-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5484-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भड़ेतर में ट्रक सड़क से गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भड़ेतर में ट्रक सड़क से गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
-पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत भड़ेतर के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खारसी-जब्बलपुल सड़क पर भड़ेतर के पास खारसी की तरफ एक खाली ट्रक नंबर एचपी 12डी5496 जा रहा था। देर रात यह ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे पलट गया। सुबह जब लोगों ने ट्रक को सड़क के नीचे देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सादी राम (53) पुत्र श्री राम गांव बाह डाकघर गाहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।