{"_id":"6a8dddeac16257b7b80664ff","slug":"truck-driver-fled-into-the-forest-after-hitting-a-car-in-dadhol-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166310-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल में कार को टक्कर मार ट्रक चालक जंगल में भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल में कार को टक्कर मार ट्रक चालक जंगल में भागा
विज्ञापन
दधोल में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर। संवाद
जाली नंबर प्लेट और क्षमता से अधिक मवेशी मिलने से पशु तस्करी की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवारों को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने पर वह ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक डंगार की ओर से घुमारवीं जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दधोल के पास ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी। आरोप है कि चालक ने ट्रक को गलत दिशा में ले जाकर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को अपनी ओर आता देख चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ और ट्रक सड़क किनारे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक में क्षमता से अधिक मवेशी भरे हुए थे। मौके पर छोड़े गए ट्रक की नंबर प्लेट की जांच करने पर उसके जाली होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लगी नंबर प्लेट का नंबर पंजाब में किसी अन्य ट्रक के नाम पर दर्ज है। वहीं, ट्रक के अंदर जम्मू-कश्मीर की नंबर प्लेट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इन परिस्थितियों के चलते स्थानीय लोगों ने पशु तस्करी की आशंका जताई है। पशु अत्याचार निवारण समिति के जिलाध्यक्ष एवं प्रगर्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर हिमाचल से बाहरी राज्यों में पशुओं की तस्करी की जा रही है। उन्होंने पुलिस से ट्रक, उसमें ले जाए जा रहे मवेशियों और नंबर प्लेटों की गहन जांच करवाने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ट्रक में क्षमता से अधिक मवेशी ले जाए जा रहे थे तो इसकी भी जांच होनी चाहिए।
कोट
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे और ट्रक में मवेशियों से जुड़े पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
-विशाल वर्मा,डीएसपी,घुमारवीं