{"_id":"5e7780438ebc3e72b85c21ab","slug":"truck-bilaspur-news-sml3283918130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुआ ट्रक पिंजौर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार 16-28-56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुआ ट्रक पिंजौर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार 16-28-56
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा(बिलासपुर)। थाना बरमाणा पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को ढूंढने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
जानकारी देते हुए थाना बरमाणा प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि 14 फरवरी को मनोहर लाल पुत्र देवी राम निवासी गांव नलाग डाकघर भराड़ी घाट तहसील अर्की जिला सोलन ने अपने ट्रक नंबर एचपी-11सी-0590 चोरी करने बारे एफआईआर दर्ज करवाई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक टीम का गठन किया तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित ठिकानों से जानकारी हासिल की तथा चोरी हुए ट्रक को पिंजौर हरियाणा से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि तथा इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मनोज उर्फ मंत्री गांव खारसी डाकघर साई खारसी तहसील सदर जिला बिलासपुर को वाकनाघाट जिला सोलन से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी मनोज उर्फ मंत्री को अदालत में पेश किया जाना है। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में अवैध शराब बेचने, मादक पदार्थ, चोरी तथा लड़ाई-झगड़े के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज से पुलिस हिरासत में गहनता से पूछताछ कर रही है। जिससे और भी कई राज खुलने की संभावना है।