फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck and scooter collide in Kularu, 11-year-old boy dies

Bilaspur News: कुलारू में ट्रक व स्कूटी की टक्कर, 11 वर्षीय बालक की मौत

Sun, 22 Feb 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Truck and scooter collide in Kularu, 11-year-old boy dies
घुमारवीं के कुलारू में हादसे का शिकार हुई स्कूटी। संवाद
भास्कर मारुति सर्विस स्टेशन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पिता और बहन हल्की चोटों के साथ सुरक्षित
पुलिस ने किया ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के कुलारू क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 वर्षीय बालक की जान चली गई। यह हादसा भास्कर मारुति सर्विस स्टेशन के समीप हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी गांव जोलपलाखी अपनी स्कूटी पर अपने बेटे अभिनव (11) और बेटी इशानी (8) के साथ कांगू माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और उसमें सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार और उनकी बेटी इशानी हल्की चोटों के साथ सुरक्षित थे, लेकिन अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने बालक को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और ट्रक तथा स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed