फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck and pickup collide with bus in Garamora

Bilaspur News: गरामोड़ा में बस के साथ ट्रक और पिकअप की टक्कर

Mon, 30 Dec 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Truck and pickup collide with bus in Garamora
टोल बचाने के चक्कर में संपर्क मार्ग से फोरलेन पर गलत दिशा में आ रहा था ट्रक
विज्ञापन

बस में सवार सवारियां सुरक्षित, पिकअप सवार को आई चोट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा में पंजाब रोडवेज की बस के साथ ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में सवार 40 से अधिक सवारियां सुरक्षित हैं।

हादसे का कारण टोल बचाने के चक्कर में गलत दिशा में आ रहा ट्रक को माना जा रहा है। हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस जब गरामोड़ा के पास पहुंची। इस दाैरान सामने से एक ट्रक गलत दिशा से सामने आ गया। ट्रक से टक्कर बचाने के चालक ने बस को किनारे की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान बस का परिचालक को हिस्सा साइड में चल रही पिकअप से टकरा गया। चालक साइड से ट्रक से भी टक्कर हो गई। गनीमत रही की बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर नहीं हुई। अन्यथा सवारियां घायल हो सकती थी। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोगों को चोट आई हैं। ट्रक चालक गाड़ी को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed