{"_id":"62e2d7c9710c7a6b80032145","slug":"tring-not-strat-in-bhana-road-bilaspur-news-sml416682143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहना जट्टा-बैरी दड़ोला रोड की 12 साल से नहीं हुई टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैहना जट्टा-बैरी दड़ोला रोड की 12 साल से नहीं हुई टारिंग
विज्ञापन
बैहना जट्टा-बैरी दड़ोला रोड्र
की सालों से नहीं हुई टारिंग
गड्ढों और उखड़ी सड़क पर सफर कर रहे लोग
हादसों का भी बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। बैहना जट्टा-बैरी दड़ोला रोड मरम्मत और देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 12 सालों से सड़क की टारिंग नहीं करवाई है। नतीजतन, सड़क पर जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोग सड़क पर परेशानी भरा सफर करने को मजबूर है। दो पहिया ही नहीं चार पहिया वाहन में भी सफर खतरे से खाली नहीं है। हादसों का खतरा बना है।
साल 2010 में सड़क की टारिंग के बाद पांच साल तक सही से इसका रख रखाव किया गया। इसके बाद विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली। बैहना से बैरी दड़ोला का सफर करीब डेढ़ किलोमीटर का है। खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन इस सफर को तय करने में 10 मिनट से भी अधिक का समय लग रहा है। सड़क पर उखड़ी हुई बजरी बिखरी होने से वाहनों के स्किड होने का खतरा भी है।
स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र सोनी, दिनेश कौंडल, नरेंद्र रावत, अशोक कुमार, वीरेंद्र रावत, पंकज चंदेल, ज्ञान सिंह चंदेल, और ग्राम पंचायत प्रधान गौरी देवी ने बताया कि चार-पांच साल पहले इस रोड पर पैच वर्क किया गया था। वह भी कुछ दिनों में ही उखड़ गया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामकिशन ने बताया कि जैसे ही इस सड़क के लिए टेंडर होगा टारिंग का करर्य करवा दिया जाएगा।